रोहित ने आखिरी 2 गेंद पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
#Hitman ↔️ #Gamechanger
टीम इतिहास में भारत का मैच दूसरी बार टाई हुआ। पिछली बार 2007 वर्ल्ड कप में उसने पाकिस्तान को बॉलआउट में हराया था। हैमिल्टन मेंन्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया।
आखिरी ओवर का रोमांच
| गेंद | क्या हुआ |
| 19.1 | रॉस टेलर ने छक्का मारा |
| 19.2 | टेलर ने 1 रन लिया |
| 19.3 | शमी नेविलियम्सन को आउट किया |
| 19.4 | कोई रन नहीं |
| 19.5 | शिफर्ट ने 1 रन लिया |
| 19.6 | शमी ने टेलर को आउट किया |
भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर किया
| गेंद | क्या हुआ |
| 1 | केन विलियम्सन ने 1 रन लिया |
| 2 | मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया |
| 3 | विलियम्सन ने छक्का लगाया |
| 4 | विलियम्सन ने चौका लगाया |
| 5 | बाई में 1 रन |
| 6 | गुप्टिल ने चौका लगाय |
न्यूजीलैंडके लिए साउदीने सुपर ओवर किया
| गेंद | क्या हुआ |
| 1 | रोहित ने 2 रन लिए |
| 2 | रोहित ने 1 रन लिया |
| 3 | राहुल ने चौका लगाया |
| 4 | राहुल ने 1 रन लिया |
| 5 | रोहित ने छक्का लगाया |
| 6 | रोहित ने छक्का लगाया. |

1 Comments
Hitman is always a emotion
ReplyDelete